Search

 
 
 

Dhanbad News : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Dhanbad News : जिले के राजगंज थाना क्षेत्र स्थित चालीबंगला के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवक बुधवार को बाइक से अपने घर से निकले थे.
 
सड़क हादसा

Dhanbad News : जिले के राजगंज थाना क्षेत्र स्थित चालीबंगला के समीप एनएच-19 पर एक वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है. 

 

घर से बाइक से निकले थे दोनों युवक

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बुधवार को बाइक से अपने घर से निकले थे. राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के पास एनएच-19 पर पहुंचने के दौरान उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए. घटना के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. इसके बाद राजगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.  

 

फिलहाल पुलिस जिस वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है, उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही