Palamu News : चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ में बुधवार शाम मोटरसाइकिल की टक्कर से 45 वर्षीय नेपाल उरांव की मौत हो गई. मृतक की पहचान जयनगरा गांव निवासी नेपाल उरांव के रूप में हुई है. नेपाल उरांव की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जा रहा है कि बाइक सवार नेपाल उरांव को एक बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसका आज MMCH में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. साथ ही पुलिस मोटरसाइकिल चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

