Search

 
 
 

Dhanbad News : बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में लावारिस मिले 39.99 लाख रुपये, जांच में जुटी रेल पुलिस

रेल मंडल के चितरंजन रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से लावारिस हालत में भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है
 

Dhanbad : रेल मंडल के चितरंजन रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से लावारिस हालत में भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है.बरामद रकम 39 लाख 99 हजार रुपये बताई जा रही है.घटना के बाद रेलवे प्रशासन और आयकर विभाग दोनों सक्रिय हो गए हैं

 

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस चितरंजन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची थी.इसी दौरान रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेन के एक कोच में संदिग्ध सामान रखा हुआ है.सूचना मिलते ही रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की

 

तलाशी के दौरान एसी कोच बी-3 की बर्थ नंबर-6 पर काले रंग के दो प्लास्टिक पैकेट लावारिस हालत में मिले.जब टीम ने पैकेट खोलकर देखा तो उसके अंदर बड़ी मात्रा में नकदी रखी हुई थीजांच में सामने आया कि पैकेट के भीतर 500 रुपये के कुल 7,999 नोट थे.गिनती के बाद बरामद राशि 39 लाख 99 हजार रुपये निकली.पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना आयकर विभाग को दी

 

रेलवे अधिकारियों, बैंक कर्मियों और आरपीएफ जवानों की मौजूदगी में रकम की गिनती कराई गई.पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है.फिलहाल बरामद नकदी को ट्रेजरी में सुरक्षित जमा कराने की तैयारी चल रही है.तय प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए राशि आयकर विभाग को सौंपी जाएगी ,अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी रकम ट्रेन में किसने रखी थी और इसके पीछे क्या वजह थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही