Search

 
 
 

Dhanbad News : भटिंडा फॉल में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं

धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को डूबने से चाचा और भतीजे की मौत हो गई. दोनों जोगता थाना क्षेत्र के श्याम बाजार के रहने वाले थे.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को डूबने से चाचा और भतीजे की मौत हो गई. दोनों जोगता थाना क्षेत्र के श्याम बाजार के रहने वाले थे. घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार आयुष कुमार अपने जन्मदिन पर चाचा प्रजीत पांडेय और दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल घूमने गया था. सभी दोस्तों ने पहले वहां नाश्ता किया इसके बाद आयुष अपने चाचा के साथ फॉल के पास घूमने और फोटोग्राफी करने चला गया.

 


फोटोग्राफी करते समय अचानक पैर फिसलने से दोनों पानी के तेज बहाव में गिर गए. एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में दोनों बह गए. यह देख आयुष के दोस्तों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी.


सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की. कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव पानी से बाहर निकाले. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही