Search

 
 
 

Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री का धनबाद दौरा, तैयारी को लेकर DC ने की बैठक

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद दौरे को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को समाहरणालय में बीसीसीएल एवं जेआरडीए के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की. बैठक में केंद्रीय मंत्री के दौरे की रूपरेखा पर चर्चा की गई.
 

Dhanbad: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद दौरे को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को समाहरणालय में बीसीसीएल एवं जेआरडीए के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की. बैठक में केंद्रीय मंत्री के दौरे की रूपरेखा पर चर्चा की गई. दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री बेलगड़िया क्षेत्र का जायजा लेंगे. 


अपने दौरे के दौरान कोयला राज्य मंत्री बेलगड़िया में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे तथा परिसंपत्तियों के वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सभी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


बैठक में कोयला मंत्रालय के परियोजना सलाहकार आलोक कुमार सिंह, बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक संजय कुमार सिंह, डीआरडीबी निदेशक राजीव रंजन, जेएमपी के महाप्रबंधक राजीव चोपड़ा सहित बीसीसीएल एवं जेआरडीए के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही