Search

 
 
 

Dhanbad News : बरवाअड्डा में अवैध बालू लदा बिना नंबर का मिनी हाइवा जब्त

Dhanbad News : पुलिस टीम जीटी रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी. टीम ने एक मिनी हाइवा को रोककर जांच की. वाहन पर बालू लदा था. पुलिस ने चालक से बालू से संबंधित वैध परमिट, चालान व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा.
 
जब्त मिनी हाइवा.

Dhanbad News : धनबाद जिले में अवैध बालू के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को बरवाअड्डा पुलिस ने जीटी रोड से अवैध बालू लदे बिना नंबर प्लेट वाले एक मिनी हाइवा को जब्त किया है. पुलिस ने वाहन को बरवाअड्डा थाना परिसर में खड़ा करा दिया है.

 

इसे भी पढ़ें


बताया जाता है कि पुलिस टीम जीटी रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी. टीम ने एक मिनी हाइवा को रोककर जांच की. वाहन पर बालू लदा था. पुलिस ने चालक से बालू से संबंधित वैध परमिट, चालान व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा. लेकिन चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. हाइवा पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी. इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया.


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बालू के स्रोत और इसके परिवहन से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दे दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही