Search

 
 
 

Dhanbad News : सड़क हादसे के बाद हंगामा, ट्रैफिक जवान पर महिला को धक्का देने का आरोप

Dhanbad News :  इसी दौरान घायल महिला के परिजन पुलिसकर्मी से उलझ गए.दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और नोकझोंक होती रही. विवाद बढ़ने पर एक युवक द्वारा पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर हाथापाई किए जाने की बात भी सामने आई.
 
सड़क हादसे के बाद हंगामा
  •  परिजनों और पुलिस में तीखी नोंकझोंक

Dhanbad News :  शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ .एक महिला के घायल होने के बाद उसके परिजन और स्थानीय लोग ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से उलझ गए. देखते ही देखते मामला तीखी नोकझोंक तक पहुंच गया. काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क से गुजर रही महिला को ट्रैफिक जवान ने कथित तौर पर धक्का दे दिया जिससे वह सड़क पर औंधे मुंह गिरकर घायल हो गई.इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैफिक जवान का विरोध शुरू कर दिया और उसके साथ कहासुनी होने लगी.

 

हालांकि ट्रैफिक जवान का कहना है कि महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी. इसी दौरान वह अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और सामने से आ रहे दूसरे वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई. जवान के अनुसार घटना के बाद वह महिला की मदद के लिए मौके पर पहुंचा था.

 

इसी दौरान घायल महिला के परिजन पुलिसकर्मी से उलझ गए.दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और नोकझोंक होती रही. विवाद बढ़ने पर एक युवक द्वारा पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर हाथापाई किए जाने की बात भी सामने आई.

 

हंगामे की सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे.उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पार्षद ने कहा कि ऐसी घटना के समय सड़क पर बेवजह हंगामा करने के बजाय सबसे पहले घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए.महिला झरिया की रहने वाली बताई जा रही है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद बैंक मोड़ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस सड़क हादसे की वास्तविक वजह के साथ-साथ ट्रैफिक जवान पर लगाए गए धक्का देने के आरोप और पुलिसकर्मी के साथ हुई कथित अभद्रता व मारपीट के प्रयास, दोनों पहलुओं की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही