Search

 
 
 

Dhanbad News : रोजगार की मांग को लेकर घनुडीह में बवाल, पथराव में कई लोग घायल

Dhanbad News: झाकोमयू के एरिया उपाध्यक्ष साधु चौहान उर्फ रमाकांत चौहान के नेतृत्व में यूनियन के सदस्य स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
 
उग्र लोगों को समाझाती पुलिस.

Dhanbad News : झरिया के घनुडीह में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयू) ने MNSR Trading Company (सिंह नेचुरल) के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कंपनी का कामकाज ठप करा दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना में वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है.

 

इसे भी पढ़ें


झाकोमयू के एरिया उपाध्यक्ष साधु चौहान उर्फ रमाकांत चौहान के नेतृत्व में यूनियन के सदस्य स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. यूनियन ने कंपनी से जुड़े लोगों पर मारपीट करने और संगठन का झंडा फेंकने का आरोप लगाया है.


पुलिस और CISF ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही घनुडीह ओपी, तीसरा और झरिया थाना की पुलिस के साथ CISF के जवान मौके पर पहुंचे स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद झाकोमयू की जोनल समिति के अध्यक्ष उमाशंकर चौहान और कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर शिवप्रकाश सिंह के बीच वार्ता हुई.


उमाशंकर चौहान ने आरोप लगाया कि यूनियन के सदस्य शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. कंपनी से जुड़े लोगों ने इसका विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट की. उन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट करने और यूनियन का झंडा फेंकने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि स्थानीय रोजगार के मुद्दे पर कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने अब तक ठोस पहल नहीं की है. वहीं MNSR Trading Company के लाइजनिंग ऑफिसर शिवप्रकाश सिंह ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट के आरोपों से इनकार किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही