Search

 
 
 

Dhanbad News : गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, आरोपी युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Dhanbad News: युवक गुरुवार सुबह बागसुमा गांव पहुंचा था. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला के साथ युवक के कथित प्रेम संबंध को लेकर ग्रामीण नाराज थे. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया
 
आरोपी युवक से पूछताछ करते ग्रामीण.

Dhanbad News : झारखंड के धनबाद से करीब 12 किलोमीटर दूर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा गांव में गुरुवार को प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ. गांव की एक महिला से प्रेम संबंध होने के आरोप में ग्रामीणों ने कलियासोल के एक युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, युवक गुरुवार सुबह बागसुमा गांव पहुंचा था. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला के साथ युवक के कथित प्रेम संबंध को लेकर ग्रामीण नाराज थे. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी.
इसके बाद उसे गोविंदपुर पुलिस को सौंप दिया. मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही