Search

 
 
 

Dhanbad News: बकाया वेतन को लेकर 18 नवंबर को सड़क पर उतरेंगे ऊर्जा मित्र

Dhanbad News: काया वेतन भुगतान और बिजली बिलिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ 18 नवंबर को सड़क पर प्रदर्शन करेगा. संघ ने स्पष्ट किया है कि 17 नवंबर तक उनकी मांगों पर सकारात्मक सहमति नहीं बनी तो आंदोलन होकर रहेगा.
 

Dhanbad News: बकाया वेतन भुगतान और बिजली बिलिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर ऊर्जा मित्रों का आक्रोश अब सड़क पर उतरने वाला है. झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. 


इसे भी पढ़ें:


संघ 18 नवंबर को विद्युत अधीक्षण अभियंता अंचल कार्यालय से प्रदर्शन शुरू करेगा. प्रदर्शन मार्च रघुनाथ वर्मा चौक होते हुए मिश्रित भवन स्थित विद्युत महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता, विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के कार्यालय तक पहुंचेंगा. संघ ने स्पष्ट किया है कि 17 नवंबर तक उनकी मांगों पर सकारात्मक सहमति नहीं बनी तो आंदोलन होकर रहेगा.


झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ के संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि ऊर्जा मित्र लंबे समय से बकाया वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) और पावर ग्रिड सर्विस प्रोवाइडर बिलिंग एजेंसी के खिलाफ लगातार आवाज उठाई जा रही है लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है.

 

उन्होंने कहा कि ऊर्जा मित्रों से लगातार काम लिया जा रहा है लेकिन उनके बकाया भुगतान और अन्य समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. बिजली बिलिंग में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा भी संघ ने उठाया है. संघ का कहना है कि जब तक ऊर्जा मित्रों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

 

प्रेसवार्ता के जरिए संघ ने बिजली विभाग और संबंधित एजेंसी को साफ संदेश दिया है कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा. मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही