Search

 
 
 

Dhanbad News : बिना लाइसेंस चल रहा था उत्सव रिसॉर्ट, निगम ने किया सील

निगम अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि उत्सव रिसॉर्ट बिना लाइसेंस के ही संचालित किया जा रहा है. निगम ने रिसॉर्ट के संचालक को कई बार सार्वजनिक सूचना व नोटिस जारी कर लाइसेंस प्राप्त करने का अवसर दिया था.
 
रिसॉर्ट को सील करती नगर निगम की टीम.

Dhanbad : धनबाद नगर निगम ने वार्ड संख्या-23 स्थित उत्सव रिसॉर्ट के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की है. जांच में बिना लाइसेंस के प्रतिष्ठान का संचालन होते पाया गया. निगम की टीम ने रिसॉर्ट के संचालन पर रोक लगाते हुए परिसर को सील कर दिया.


निगम अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि उत्सव रिसॉर्ट बिना लाइसेंस के ही संचालित किया जा रहा है. निगम ने रिसॉर्ट के संचालक को कई बार सार्वजनिक सूचना व नोटिस जारी कर लाइसेंस प्राप्त करने का अवसर दिया था. इसके बावजूद न तो लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया, न ही आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए. लगातार अनदेखी के बाद निगम ने इसे अनधिकृत प्रतिष्ठान मानते हुए सील कर दिया. 


निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में चल रहे विशेष जांच अभियान के दौरान अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की जा रही है. जो प्रतिस्ठान नियमों का पालन नहीं करते पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. निगम प्रशासन ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि प्रतिष्ठान का लाइसेंस, अग्निशमन स्वीकृति,  ट्रेड लाइसेंस व अन्य अनिवार्य दस्तावेज समय पर प्राप्त कर नियमों का पालन सुनिश्चित करें. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही