Search

 
 
 

Dhanbad News :  अवैध कोयला खनन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम की

जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलाहीटांड़ में अवैध कोयला उत्खनन के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने तेतुलमारी-राजगंज मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.
 
  • भू-धंसान की आशंका से दहशत

Dhanbad :  जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलाहीटांड़ में अवैध कोयला उत्खनन के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने तेतुलमारी-राजगंज मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों यातायात प्रभावित रहा.

 

समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हो सकता है बड़ा हादसा

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लगातार अवैध तरीके से जमीन के नीचे से कोयला निकाला जा रहा है, जिससे भू-धंसान का खतरा बढ़ गया है. लोगों ने आशंका जताई कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहां भी टांडाबड़ी जैसी बड़ी घटना हो सकती है. 

 

ग्रामीणों ने पुलिस, BCCL प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन और बाघमारा अंचल कार्यालय में कई बार शिकायत की गई. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन स्थानीय पुलिस, बीसीसीएल प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से चल रहा है, जिसके कारण आम लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है. 

 

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं. स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि अवैध कोयला खनन में बाहरी लोगों की भूमिका है और प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी चुप है.

 

पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया

इधर सड़क जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.  मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के साथ-साथ छोटी गाड़ियों की भी लंबी कतार लग गई.  यात्री घंटों जाम में फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

 

सड़क जाम की सूचना पर तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समाझाने की कोशिश की. पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई करने, विस्थापन की समस्या पर पहल करने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर सड़क जाम हटाया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही