Search

 
 
 

Dhanbad News: अवैध लॉटरी को लेकर दो गुटो में जमकर मारपीट, जांच शुरू

कुमारधुबी चौक पर अवैध लॉटरी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के कथित कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज है कि यदि अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था, तो उस पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई.
 

Dhanbad: कुमारधुबी चौक पर अवैध लॉटरी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के कथित कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज है कि यदि अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था, तो उस पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कुमारधुबी और चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश लोग वहां से फरार हो चुके थे.

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध लॉटरी और सट्टेबाजी की गतिविधियों की चर्चा कोई नई बात नहीं है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन कारोबारों पर प्रभावी रोक लगाने में पुलिस अब तक क्यों सफल नहीं हो सकी.

 

हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही