Search

 
 
 

Dhanbad News : वक्फ कमेटी का विवाद गहराया, पदभार ग्रहण के दौरान हंगामा, धक्का-मुक्की

नई कमेटी के अध्यक्ष व सचिव ने पुरानी कमेटी पर वर्षों से मनमाने ढंग से मजार का संचालन करने व नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. कहा कि वक्फ बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप ही नई प्रबंध समिति का गठन किया गया है.
 
एक-दूरसे से उलझते नई व पुरानी कमेटी के सदस्य.

Dhanbad : धनबाद के स्टेशन रोड स्थित मजार में वक्फ बोर्ड के आदेश पर नई प्रबंध समिति को पदभार दिलाने के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. नई कमेटी को कार्यभार सौंपने के लिए जिला प्रशासन व कल्याण विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मजार पहुंची थी. इसी दौरान पुरानी व नई कमेटी के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की व आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. इससे कुछ समय के लिए मजार परिसर में तनाव की स्थिति रही.

 

Uploaded Image


पुरानी कमेटी के सचिव वाजिद खान ने नई कमेटी के गठन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह वक्फ बोर्ड के नियमों के अनुरूप नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों के अनुसार कमेटी के निर्वाचित सदस्य मजार से तीन किलोमीटर के दायरे के निवासी होने चाहिए और उनका चरित्र व आचरण मानकों के अनुरूप होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि नई कमेटी में झरिया, जामाडोबा, गोविंदपुर व निरसा के लोगों को शामिल किया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है. इसलिए नई कमेटी का गठन चुनाव के माध्यम से कराया जाए.


वहीं, नई कमेटी के अध्यक्ष व सचिव ने पुरानी कमेटी पर वर्षों से मनमाने ढंग से मजार का संचालन करने व नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. कहा कि वक्फ बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप ही नई प्रबंध समिति का गठन किया गया है. अब यही कमेटी मजार के प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेगी.

 

 

बढ़ते विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन, कल्याण विभाग व पुलिस के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया. अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आश्वासन दिया. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही