Search

 
 
 

Dhanbad News : मैथन व पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ा, 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

Dhanbad News : मैथन व पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. DVC ने दोनों डैमों से करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू कर दिया है. प्रशासन व निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है.
 
मैथन डैम के खोले गए फाटक.

Dhanbad News : धनबाद कोयलांचल में तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण मैथन व पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी के तेज बहाव को देखते हुए दामोदर घाटी निगम (DVC) ने दोनों डैमों से करीब एक लाख क्यूसेक पानी पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों की ओर छोड़ना शुरू कर दिया है. DVRRC के सदस्य सचिव संजीव कुमार ने प्रशासन व निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, मैथन डैम से करीब 45,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इसके लिए पांच गेट व चार गैलरी खोली गई हैं. वहीं, पंचेत डैम से करीब 54,800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. मैथन डैम का वर्तमान जलस्तर 487 फीट है, जो खतरे के निशान (495 फीट) से 8 फीट नीचे है. वहीं, पंचेत डैम का वर्तमान जलस्तर 416 फीट है, जो खतरे के निशान (425 फीट) से 9 फीट नीचे है.

 

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के निर्देश पर दोनों डैमों से पानी छोड़ा जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल दोनों डैमों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. हालांकि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए CWC और DVC के अधिकारी स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर बनाए हुए हैं और तटीय इलाकों के निवासियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही