Search

 
 
 

Dhanbad News : 27 गांवों में डेढ़ माह से जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Dhanbad News : पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा. मुखिया व बड़ी संख्या में ग्रामीण कुसमाटांड़ दुर्गा मंदिर के समीप सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया.
 
सड़क जाम कर रहे ग्रामीण.

Dhanbad News : धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड की 12 पंचायतों में गंभीर पेयजल संकट है. 27 गांवों में डेढ़ महीने से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है. इससे करीब 50 हजार की आबादी परेशान है. यह समस्या बलियापुर फेज-2 की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण उत्पन्न हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा. मुखिया व बड़ी संख्या में ग्रामीण कुसमाटांड़ दुर्गा मंदिर के समीप सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया. बताया गया कि मुकुंदा, आमटाल, चांदकुईयां, अलकडीहा, कुसमाटांड़, सुरूंगा, परसबनिया, पलानी, आमझर व पंचायतों के ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. लोगों को दूर-दराज के चापाकल व कुओं से पानी लाना पड़ रहा है. 


प्रदर्शन कर रहे मुखियाओं और ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले डेढ़ महीने से जलापूर्ति बाधित है. पेयजल विभाग और जिला प्रशासन को कई बार इसकी शिकायत की गई. लेकिन अब तक क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं कराई गई. अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही