Search

 
 
 

Dhanbad News : महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, आरोपी महिला गिरफ्तार

Dhanbad News: पूरा मामला पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस बीच यह चर्चा जोरों पर है कि वीडियो में नजर आ रही महिला खुद को एक मानवाधिकार संगठन से जुड़ा बताती है.
 
वारल वीडियो.

Dhanbad News : धनबाद शहर के तेलीपाड़ा इलाके से सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला को पेड़ से बांधकर कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


बताया जा रहा है कि पूरा मामला पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस बीच यह चर्चा जोरों पर है कि वीडियो में नजर आ रही महिला खुद को एक मानवाधिकार संगठन से जुड़ा बताती है. वह संगठन के नाम पर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करती है. हालांकि महिला के संगठन से वास्तविक जुड़ाव और उस पर लगाए जा रहे दबाव बनाने के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.


इस संबंध में धनबाद सदर थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही