Dhanbad News : धनबाद में खुद को पत्रकार बताकर केस मैनेज कराने के नाम पर 2.70 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है. बोकारो निवासी पीड़ित महिला झरना महतो ने इस संबंध में शुक्रवार को बैंक मोड़ थाना में लिखित शिकायत देकर गोलू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें
पीड़ित महिला के अनुसार, गोलू सिंह ने खुद को कोयलांचल के एक न्यूज संस्थान का पत्रकार बताया था. उसने धनबाद प्रेस क्लब और तोपचांची थाना प्रभारी का हवाला देकर केस मैनेज कराने के नाम पर उनसे पैसे लिए. झरना महतो का आरोप है कि 15 अप्रैल 2025 से अब तक अलग-अलग बैंक खातों व यूपीआई से उसने कुल 2,70,000 रुपये दिए हैं. लेकिन आरोपी आश्वासन के बावजूद अब तक पैसे वापस नहीं किए.
पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पास बैंक ट्रांजेक्शन, यूपीआई रिकॉर्ड, बातचीत और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं. उसने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर लेन-देन का ब्योरा खंगालने और आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

