Search

 
 
 

Dhanbad News : खदान से महिला का कंकाल बरामद, पहचान अब भी रहस्य

Dhanbad News : पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक है. पुलिस ने कंकाल करीब दो महीने पुराना होने की आशंका जताई है. कंकाल के पास से साड़ी भी बरामद हुई है, जिससे उसके महिला का होने की पुष्टि हुई है. हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.
 
घटनास्थल पर पुलिस

Dhanbad News :  बलियापुर प्रखंड के बाघमारा पंचायत अंतर्गत हरिहरिटांड़-टेका खुटु जंगल स्थित एक खदान में गुरुवार को महिला का कंकाल मिला है. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी बलियापुर थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को अपने कब्जे में लिया..

 

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक है. पुलिस ने कंकाल करीब दो महीने पुराना होने की आशंका जताई है. कंकाल के पास से साड़ी भी बरामद हुई है, जिससे उसके महिला का होने की पुष्टि हुई है. हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकेंगी. यदि धनबाद में कंकाल का पोस्टमार्टम संभव नहीं हुआ तो उसे विस्तृत जांच के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा जा सकता है.

 

इधर घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाकों में महिला के लापता होने और थानों में दर्ज लापता मामले के संबंध में जानकारी जुटा रही है  पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह खदान तक कैसे पहुंची.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही