Search

 
 
 

Dhanbad News : बागडिगी कोलियरी में रोजगार की मांग को लेकर मजदूरों का आंदोलन, ट्रांसपोर्टिंग ठप

मोर्चा के सचिव राजकुमार भुइयां के नेतृत्व में मजदूरों ने सुबह 6 बजे से कोलियरी में ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. उत्पादन व परिवहन पर भी असर देखने को मिला. मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोजगार की मांग उठाई.
 
प्रदर्शन करते मजदूर.

Dhanbad : बीसीसीएल झरिया क्षेत्र की बागडिगी कोलियरी में मैनुअल लोडिंग कार्य पुनः शुरू करने व मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मजदूरों ने बुधवार को आंदोलन किया. झरिया लोदना असंगठित मजदूर मोर्चा (यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन) के बैनर तले हुए आंदोलन में ट्रांसपोर्टिंग कार्य कई घंटों तक प्रभावित रहा.


मोर्चा के सचिव राजकुमार भुइयां के नेतृत्व में मजदूरों ने सुबह 6 बजे से कोलियरी में ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. उत्पादन व परिवहन पर भी असर देखने को मिला. मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोजगार की मांग उठाई. आंदोलन की सूचना मिलने पर लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से यूनियन को पत्र भेजकर 18 जून को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया. प्रबंधन ने वार्ता के माध्यम से मजदूरों की समस्याओं का समाधान निकालने की सहमति जताई है.

 

मोर्चा के सचिव राजकुमार भुइयां ने बताया कि बागडिगी कोलियरी में ट्रकों की लोडिंग में पहले लगभग 500 मजदूर लगे थे. लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से मैनुअल लोडिंग बंद है. वर्तमान में पेलोडर मशीनों के माध्यम से लोडिंग कराई जा रही है, जिससे मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. प्रबंधन की इस व्यवस्था से करीब 500 मजदूर और उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. कई परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.राजकुमार भुइयां ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने जल्द मैनुअल लोडिंग नहीं शुरू कराई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही