Search

 
 
 

Hazaribagh News :  जीजा निकला विक्की सोनी का हत्यारा, महज 36 घंटे में दो अपराधी गिरफ्तार

जारीबाग पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. मामले में विक्की सोनी के जीजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार (25 वर्षीय, नवादा) और दिलीप कुमार (25 वर्षीय, गया) के रूप में हुई है.
 

Hazaribagh :  हजारीबाग पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. मामले में विक्की सोनी के जीजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार (25 वर्षीय, नवादा) और दिलीप कुमार (25 वर्षीय, गया) के रूप में हुई है.

 

गिरफ्तार अभियुक्तों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. वहीं पुलिस ने मृतक विक्की सोनी के कार को भी जब्त कर लिया है.   

 

 

बता दें कि विक्की सोनी की हजारीबाग से कोडरमा जाने के क्रम में सोमवार की रात्रि गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अज्ञात अपराधियों ने बरही थाना क्षेत्र के करसो में वारदात को अंजाम दिया था.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्की सोनी अपने एक दोस्त के साथ केदारनाथ यात्रा पर निकले थे. दोस्त उसे कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार पंचर हो गई.

 

टायर बदलने के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और विक्की सोनी के गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.  हत्या के बाद मामले की जांच के लिए एसपी अमन कुमार ने एसआईटी टीम का गठन किया था. गठित टीम ने कांड का अनुसंधान व जांच की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मामले का खुलासा किया.  

 

एसआईटी टीम में बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, पुलिस निरीक्षक सह बरही थाना प्रभारी  विनोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह , पुलिस अवर निरीक्षक राजबल्लभ यादव ,  राजेश भोक्ता के अलावा बरही थाना सशस्त्र गार्ड और तकनीकी शाखा के पुलिस कर्मी व पदाधिकारी शामिल थे . 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही