Dhanbad News : धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की स्पेशल टीम ने सोमवार की देर रात गंगा-दामोदर एक्सप्रेस ट्रेन से अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. बरामद शराब की बोतलों पर FOR SALE IN WB ONLY लिखा था.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट धनबाद की स्पेशल टीम और सीआईबी/डीएचएन के जवान सोमवार की देर रात स्टेशन परिसर में निगरानी कर रहे थे. टीम प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच कर रही थी. इसी दौरान एसी कोच B/4 के बर्थ नंबर 30 पर बैठा यात्री आरपीएफ टीम को देखकर घबरा गया.
संदेह होने पर जवानों ने जब उससे पूछताछ की. यात्री ने अपना नाम अमित कुमार (निवासी नालंदा) बताया. उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतलें बरामद हुईं. सभी बोतलों पर FOR SALE IN WB ONLY लिखा पाया गया. इसके बाद टीम ने अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
इस संबंध में आरपीएफ के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जब्त शराब व गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

