Search

 
 
 

Dhanbad News : अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जयराम महतो से बात करने के बाद नीचे उतरा

Dhanbad News : सूचना मिलने पर टुंडी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया. बताया जाता है कि जाहिद सुबह करीब आठ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ा था. उसने पुलिस के सामने मांग रखी कि उसकी बात राज्य के मुख्यमंत्री अथवा डुमरी विधायक जयराम महतो से कराई जाए.
 
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Dhanbad News : टुंडी थाना क्षेत्र के बादलपुर काजी टोला में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 24 वर्षीय जाहिद अंसारी अपनी मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया .युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

 

 

सूचना मिलने पर टुंडी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया. बताया जाता है कि जाहिद सुबह करीब आठ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ा था. उसने पुलिस के सामने मांग रखी कि उसकी बात राज्य के मुख्यमंत्री अथवा डुमरी विधायक जयराम महतो से कराई जाए.

 

पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया. कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसकी फोन पर विधायक जयराम महतो से बातचीत कराई. विधायक से बातचीत होने के बाद जाहिद टावर से नीचे उतर आया.

 

टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.उन्होंने बताया कि युवक ने टावर पर चढ़ने की वजह अभी स्पष्ट नहीं की है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

 

टावर से नीचे उतरने के बाद जाहिद ने मीडिया से कहा कि वह अपनी परेशानी सीधे सरकार तक पहुंचाना चाहता है और अपनी बात किसी और के माध्यम से नहीं बल्कि सरकार के सामने रखना चाहता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही