Search

 
 
 

झारखंड के दो और IPS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में, निधि द्विवेदी और पीयूष पांडेय ने किया आवेदन

Ranchi News :  झारखंड कैडर के अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का सिलसिला लगातार जारी है. 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी निधि द्विवेदी और 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडेय ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है.
 
आईपीएस निधि द्विवेदी और पीयूष पांडेय

Ranchi News :  झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की संभावना है. 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी निधि द्विवेदी और 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडेय ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है.

 

अब दोनों अधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से एनओसी और जरूरी प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार है. राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और दोनों अधिकारी केंद्र सरकार के अधीन नई जिम्मेदारी संभालेंगे.

 

इसे भी पढ़ें 

 

गौरतलब है कि झारखंड कैडर के अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का सिलसिला लगातार जारी है. कुछ दिन पहले 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रियदर्शी आलोक ने भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था. झारखंड कैडर के एक अन्य आईपीएस अधिकारी के भी आने वाले दिनों में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा है. हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होना बाकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही