Search

 
 
 

Dhanbad News : पिकअप वैन की टक्कर से युवक की मौत, मातम

सड़क घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की सोमवार सुबह शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बेलकुशी गांव निवासी 28 वर्षीय नकुल मुर्मू के रूप में हुई है. वह राजमिस्त्री का काम करते थे
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : सड़क घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की सोमवार सुबह शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बेलकुशी गांव निवासी 28 वर्षीय नकुल मुर्मू के रूप में हुई है. वह राजमिस्त्री का काम करते थे

 

 

परिजनों के अनुसार 12 जुलाई की सुबह नकुल मुर्मू रोज़ की तरह काम पर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा था.इलाज के दौरान सोमवार सुबह नकुल मुर्मू ने दम तोड़ दिया. 

 

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक की मां मुनी हेंब्रम ने बताया कि परिवार को बेटे के स्वस्थ होने की उम्मीद थी लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

 

युवक की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही