Search

 
 
 

Dhanbad News : हाइवा-कार की टक्कर में घायल युवक की मौत, आक्रोशितों ने हीरक रोड किया जाम

बरोरा थाना क्षेत्र के हरिणा हीरक रोड पर गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को हरिणा-जमुआटांड़ हीरक रोड जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया.
 

Dhanbad :  बरोरा थाना क्षेत्र के हरिणा हीरक रोड पर गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को हरिणा-जमुआटांड़ हीरक रोड जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात हरिणा हीरक रोड पर एक कार और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी. दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. हादसे में कार सवार सौरभ महतो और निशांत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.

 

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बीसीसीएल डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सौरभ महतो की मौत हो गई. वहीं निशांत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

 

Uploaded Image

 

सौरभ महतो की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हरिणा-जमुआटांड़ हीरक रोड को जाम कर मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था बाधित हो गई.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा कर जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक लोगों ने जाम नहीं हटाया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही