Search

 
 
 

Ranchi : बिजली तार की चपेट में आकर 13 वर्षीय बच्चे की मौत

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करंट लगने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.  घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान छोटू के रूप में हुई है.
 

Ranchi :  सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करंट लगने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.  घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान छोटू के रूप में हुई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, छोटू किसी तरह बिजली के खुले तार के संपर्क में आ गया. करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और उसे तुरंत सेवा सदन ले जाया गया.

 

लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाने से पहले ही मासूम की जान चली गई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही