Search

 
 
 

Dhanbad News : बेलगड़िया के युवाओं को IIT-ISM में मिलेगा हाईटेक प्रशिक्षण, डी-युवा कार्यक्रम शुरू

धनबाद प्रशासन व बैंक ऑफ इंडिया सोशल फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर बुधवार को आईआईटी-आईएसएम में डी-युवा (धनबाद यूथ अपग्रेडेशन थ्रू वोकेशनल एंड एडवांस्ड डिजिटल स्किल्स) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
 
बैठक में भाग लेते डीसी, एसएसपी व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने बेलगड़िया टाउनशिप के युवाओं को डिजिटल व व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है. प्रशासन व बैंक ऑफ इंडिया सोशल फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर बुधवार को आईआईटी-आईएसएम में डी-युवा (धनबाद यूथ अपग्रेडेशन थ्रू वोकेशनल एंड एडवांस्ड डिजिटल स्किल्स) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस योजना के तहत बेलगड़िया के युवाओं को आधुनिक डिजिटल तकनीकों का निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा.

 


कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज, आईआईटी-आईएसएम के प्रो. धीरज कुमार व बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर दिनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. डीसी ने कहा कि बेलगड़िया के युवाओं के लिए आईआईटी (आईएसएम) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करना ऐतिहासिक अवसर है. इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन पिछले एक वर्ष से लगातार प्रयासरत था. उन्होंने युवाओं से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने और नियमित प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की.


एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल है. आईआईटी-आईएसएम जैसे देश के अग्रणी संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करना युवाओं के लिए सौभाग्य की बात है. समारो को बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर दिनेश प्रसाद व आईआईटी-आईएसएम के प्रो. धीरज कुमार ने भी संबोधित किया. मौके पर सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार व एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन की CEO डॉ. आकांक्षा सिन्हा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए.
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही