Search

 
 
 

Dhanbad News :  झरिया के भौरा में युवक की गला रेतकर हत्या, लाल बंगला छठ घाट के पास मिला शव

झरिया के भौरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कालीमेला स्थित लाल बंगला छठ घाट के समीप सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी है.
 
  • घटनास्थल से मोटरसाइकिल बरामद
  • शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad :   झरिया के भौरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कालीमेला स्थित लाल बंगला छठ घाट के समीप सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी है.

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर भौरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची है और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच में जुटी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. 

 

घटनास्थल से पुलिस को एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर JH10 BR 1904) मिली है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद बाइक का संबंध मृतक से हो सकता है. पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने और मृतक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

 

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है. हालांकि  पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही