Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद क्लब की 4.95 एकड़ जमीन पर जिला परिषद का दावा, DCLR कोर्ट पहुंचा मामला

हीरापुर स्थित धनबाद क्लब की करीब 4.95 एकड़ जमीन को लेकर नया कानूनी विवाद सामने आया है. जिला परिषद ने इस जमीन पर अपना दावा करते हुए डीसीएलआर कोर्ट में वाद दायर किया है.
 
मीडिया को जानकारी देतीं जिप अध्यक्ष शरदा सिंह.

Dhanbad : शहर के हीरापुर स्थित धनबाद क्लब की करीब 4.95 एकड़ जमीन को लेकर नया कानूनी विवाद सामने आया है. जिला परिषद ने इस जमीन पर अपना दावा करते हुए डीसीएलआर कोर्ट में वाद दायर किया है. परिषद का कहना है कि हीरापुर मौजा के खाता नंबर 140 की कुल 117.11 एकड़ भूमि उसके नाम दर्ज है. धनबाद क्लब उसी खाते की जमीन पर संचालित है.

 


जिला परिषद की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया है कि झारभूमि पोर्टल के रिकॉर्ड के अनुसार, हीरापुर मौजा की उक्त पूरी भूमि परिषद की संपत्ति है. इसी खाता संख्या में धनबाद क्लब के अलावा यूनियन क्लब, आईएमए भवन, कला भवन, जिला कारागार और राजेंद्र सरोवर जैसी कई महत्वपूर्ण संस्थाएं स्थित हैं. इनमें से यूनियन क्लब की लीज से जुड़ा मामला पहले से न्यायालय में लंबित है.


जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि परिषद के पास अपने दावे के समर्थन में सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं. यदि डीसीएलआर कोर्ट में परिषद का दावा सही साबित होता है, तो धनबाद क्लब सहित संबंधित संस्थानों से भूमि का किराया निर्धारित कर उसकी वसूली की जाएगी. जिला परिषद अपनी सभी परिसंपत्तियों का डिजिटलीकरण कर ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार कर रही है. ताकी उनकी सुरक्षा  सुनिश्चित की जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही