Search

 
 
 

Dhanbad News : जिला परिषद के निरीक्षण भवन का होगा जीर्णोद्धार, जिप अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

Dhanbad News : शारदा सिंह ने बताया कि जिला परिषद की कई संपत्तियां जर्जर स्थिति में हैं. इन संपत्तियों को दुरुस्त कर उनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ परिषद की आय बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है.
 
शिलान्यास करतीं जिप अध्यक्ष.

Dhanbad News : धनबाद जिला परिषद के निरीक्षण भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा. जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने इसका सोमवार को इस कार्य का शिलान्यास किया. पंचायतीराज विभाग के फंड से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.

 

इसे भी पढ़ें


शारदा सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिला परिषद की कई संपत्तियां जर्जर और खस्ताहाल स्थिति में हैं. इन संपत्तियों को दुरुस्त कर उनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ परिषद की आय बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है. बोर्ड की पिछली बैठक में निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव पारित किया गया था. काम पूरा होने के बाद इस भवन को विभिन्न आयोजनों के लिए बुक कराया जा सकेगा. 


जिप अध्यक्ष ने कहा कि धनबाद में एक टाउन हॉल जरूर है. लेकिन बड़े आयोजनों के लिए उसकी क्षमता पर्याप्त नहीं है. ऐसे में लोगों को कई बार कार्यक्रमों के लिए दूसरे स्थानों की तलाश करनी पड़ती है. निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार के बाद यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और लोगों को आयोजन के लिए एक विकल्प मिल सकेगा.


पूजा टॉकीज के पास बनेगा मिनी टाउन हॉल

उन्होंने बताया कि जिला परिषद ने पूजा टॉकीज के पास अपनी जमीन पर मिनी टाउन हॉल बनाने का भी निर्णय लिया है. इसके लिए डीपीआर तैयार करने और टेंडर की प्रक्रिया चल रही है.मिनी टाउन हॉल बनने से भी शहर में छोटे और मध्यम स्तर के कार्यक्रमों के लिए लोगों को एक और सुविधा उपलब्ध होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही