Search

 
 
 

Dhanbad News : गोमो स्टेशन मारपीट मामले में जिप अध्यक्ष डीआरएम से मिलीं, दोषी रेलकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने गुरुवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से मुलाकात कर दोषी रेलकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने डीआरएम को एक मांग पत्र भी सौंपा.
 
डीआरएम के मुलाकात करतीं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा शिंह.

Dhanbad : धनबाद जिले के गोमो रेलवे स्टेशन पर यात्री देवव्रत पांडेय, उनकी पत्नी जान्हवी कुमारी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है. जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने गुरुवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से मुलाकात कर दोषी रेलकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने डीआरएम को एक मांग पत्र भी सौंपा. 


मांग पत्र में शारदा सिंह ने बताया कि जिला परिषद सदस्य विकास कुमार महतो ने उन्हें घटना की जानकारी दी थी. एक जून को दुमका–रांची एक्सप्रेस में सीट विवाद को लेकर कुछ रेलकर्मियों ने पूरे परिवार के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार किया था. इसमें कई लोग घायल हो गए थे. पीड़ित परिवार ने गोमो रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शारदा सिंह ने इसे रेलवे की छवि धूमिल करने वाली घटना बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी रेलकर्मियों को तत्काल निलंबित करने और दोष सिद्ध होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही