Search

 
 
 

माले की ओर से कोई धोखा नहीं, कांग्रेस विधायकों में हुआ खेल : मनोज भक्त

Ranchi : भाकपा (माले) के झारखंड राज्य सचिव मनोज भक्त ने राज्यसभा चुनाव 2026 के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के दोनों विधायकों अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में मतदान किया.
 

Ranchi : भाकपा (माले) के झारखंड राज्य सचिव मनोज भक्त ने राज्यसभा चुनाव 2026 के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के दोनों विधायकों अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में मतदान किया.


उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पार्टी की ओर से पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ. हलधर महतो और केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉ. गीता मंडल अधिकृत एजेंट के रूप में मौजूद थे और उन्होंने मतदान की पुष्टि की है.


मनोज भक्त ने कहा कि चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस अपने विधायकों को संभालने में विफल रही. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए अनावश्यक बयानबाजी कर रही है. साथ ही कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने भीतर की स्थिति का आकलन करना चाहिए.


भाकपा (माले) नेता ने कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन की जिम्मेदार सहयोगी है और गठबंधन धर्म का पालन करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन किया गया. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपील की कि वह निराधार आरोप लगाने के बजाय कथित क्रॉस वोटिंग और आंतरिक असंतोष के कारणों की समीक्षा करे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही