Search

 
 
 

Dhanbad News : भुईंफोड़ मंदिर के पास चला जिला परिषद का बुलडोजर, 20 अवैध कब्जा हटाए गए

जिला परिषद ने गुरुवार को गोविंदपुर रोड स्थित भुइफोड़ मंदिर के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाए गए खटाल व करीब 20 अस्थायी दुकानों को हटा दिया.
 
अतिक्रमण हटाने के बाद अवैध दुकानों का मलबा.

Dhanbad : धनबाद जिला परिषद ने गुरुवार को गोविंदपुर रोड स्थित भुइफोड़ मंदिर के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. जिप अध्यक्ष सारदा सिंह के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाए गए खटाल व करीब 20 अस्थायी दुकानों को हटा दिया. इस दौरान कुछ कब्जाधारियों ने विरोध भी किया. लेकिन पुलिस की मौजूदगी से उनकी एक नहीं चली और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया.

 


जिप अध्यक्ष सारदा सिंह ने कहा कि उक्त भूमि जिला परिषद के नाम दर्ज है. कुछ लोगों वर्षों से अवैध कब्जा कर वहां दुकान व खटाल चला  रखे थे. कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसके बाद यह कार्रवाई करनी पड़ी.


उन्होंने कहा कि जिला परिषद केवल उसी जमीन पर कार्रवाई कर रही है जो सरकारी रिकॉर्ड में उसके नाम दर्ज है. यदि किसी व्यक्ति के पास जमीन के वैध दस्तावेज मिलते हैं, तो नियमानुसार उन्हें मुआवजा दिया जाएगा. लेकिन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही