Search

 
 
 

धनबाद : बेकाबू हाईवा दुकान में घुसी, बाल-बाल बचा  दुकानदार

जिले के निरसा क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जहां बेकाबू हाईवा वाहन अचानक पीछे की ओर लुढ़कते हुए सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी. घटना में जहां दुकानदार की जान बच गई वहीं दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
 

Dhanbad  : जिले के निरसा क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जहां बेकाबू हाईवा वाहन अचानक पीछे की ओर लुढ़कते हुए सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी. घटना में जहां दुकानदार की जान बच गई वहीं दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार घटना निरसा विधानसभा क्षेत्र के खुदिया फाटक रेलवे साइडिंग के पास दोपहर की है.बताया जा रहा है कि एक हाईवा वाहन सड़क किनारे खड़ी थी.इसी दौरान वह अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगी और सीधे पास की दुकान में जा घुसी.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. 

 

वहीं दुकान संचालक राजू साव ने बताया की उस समय वह दुकान में सामान तैयार कर रहे थे. तभी अचानक गाड़ी दुकान में घुस गई. किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई .इस घटना में उनकी दुकान पूरी तरह टूट गई.हादसे में दुकान में रखा सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

 

घटना के बाद दुकानदार ने ईसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.उनका कहना है कि ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों का संचालन बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस इलाके में लगातार गाड़ियों की आवाजाही रहती है लेकिन सुरक्षा के लिए न तो खलासी मौजूद रहता है और न ही अन्य आवश्यक इंतजाम किए जाते हैं.अगर वाहन के साथ खलासी होता तो संभवतः इस हादसे को रोका जा सकता था.

 

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन और संबंधित कंपनियों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. फिलहाल मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही