Search

 
 
 

धनबाद: अवैध कोयला लदे ट्रक से बच्चे की मौत के बाद भड़का आक्रोश, मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह पहुंचे

अवैध कोयला लदे एक ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
 

Dhanbad : अवैध कोयला लदे एक ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने अवैध कोयला ढुलाई पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

घटना की सूचना मिलते ही मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की. संजीव सिंह ने कहा कि अवैध कोयला परिवहन के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसे रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

 

इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. प्रशासन ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही