Search

 
 
 

विश्व मधुमेह दिवस पर रन फॉर डायबिटीज से जुड़े लोग, दिया बेहतर जीवनशैली का संदेश

Dhanbad News: विश्व मधुमेह दिवस पर डॉ. एनके सिंह ने कहा कि बदलती जीवनशैली, खानपान की अनियमित आदतें, शारीरिक गतिविधियों में कमी और बढ़ता तनाव मधुमेह के खतरे को बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा आज यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. ऐसे में केवल बीमारी होने के बाद इलाज कराना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि बचाव के प्रति पहले से सजग रहना भी जरूरी है.
 
रन फॉर डायबिटीज

Dhanbad News: मधुमेह से बचाव की शुरुआत दवाओं से नहीं बल्कि बेहतर जीवनशैली से होती है. इसी संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व मधुमेह दिवस पर डॉ. एनके सिंह की ओर से रन फॉर डायबिटीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के जरिए लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, संतुलित खानपान अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया.

 

इस अवसर पर डॉ. एनके सिंह ने कहा कि बदलती जीवनशैली, खानपान की अनियमित आदतें, शारीरिक गतिविधियों में कमी और बढ़ता तनाव मधुमेह के खतरे को बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा आज यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. ऐसे में केवल बीमारी होने के बाद इलाज कराना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि बचाव के प्रति पहले से सजग रहना भी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें - 

 

उन्होंने यह भी कहा कि मधुमेह के नियंत्रण में खानपान की महत्वपूर्ण भूमिका है. भोजन में संतुलित आहार शामिल करना, अधिक मीठे और तैलीय खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना तथा रोजाना पैदल चलने और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. इसके अलावा नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच और चिकित्सकों की सलाह का पालन भी जरूरी है.

 

डॉ. सिंह ने कहा कि मधुमेह का मरीज भी सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकता है. जरूरत है तो बस अनुशासित दिनचर्या, सही खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधि और समय पर दवा लेने की. जागरूकता और सावधानी से इस बीमारी को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है.

 

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि मधुमेह से लड़ाई केवल अस्पतालों और दवाओं तक सीमित नहीं है बल्कि इसकी शुरुआत हर व्यक्ति को अपनी रोजमर्रा की आदतों में बदलाव लाकर करनी होगी. आयोजकों ने लोगों से खुद जागरूक बनने के साथ परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी मधुमेह के प्रति जागरूक करने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही