Search

 
 
 

धनबाद :  पिकअप वैन ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े 12 चक्का ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी.
 

Dhanbad :   बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े 12 चक्का ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी.

 

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

 

मृत और घायल सभी कोलकाता के रहने वाले

जानकारी के अनुसार,  सासाराम से मछली अनलोड कर कोलकाता लौट रही पिकअप वैन (WB23M-8702) ने सड़क किनारे खड़े ट्रक (BR28GA-7127) को पीछे जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की सूचना पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. 

 

वाहन में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (SNMMCH) भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने आमिर नामक युवक ॉको मृत घोषित कर दिया. 

 

जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. हालांकि एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया. मृतक और घायल सभी कोलकाता निवासी बताए जा रहे हैं.

 

पार्किंग लाइट नहीं जलने के कारण हुआ हादसा

पिकअप चालक रोहन प्रसाद के अनुसार, नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी, जिससे अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह हादसा हो गया. बरवाअड्डा पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही