Search

 
 
 

पुलिस मुख्यालय का जिलों के SP को पत्र, नक्सली हिंसा में मृत कर्मियों के बच्चों को नेशनल चिल्ड्रेन फंड से जोड़ने का निर्देश

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर नक्सली हिंसा व अन्य घटनाओं में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को नेशनल चिल्ड्रेन फंड योजना से जोड़ने का निर्देश दिया है.
 

Ranchi :   झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर नक्सली हिंसा व अन्य घटनाओं में शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को नेशनल चिल्ड्रेन फंड योजना से जोड़ने का निर्देश दिया है. 

 

यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है, जिसके तहत शहीद कर्मियों के आश्रित बच्चों को शैक्षणिक विकास के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है. 

 

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नक्सली हिंसा, आतंकवादी घटनाओं और सीमा पर गोलीबारी में शहीद हुए कर्मियों के आश्रित बच्चों को नेशनल चिल्ड्रेन फंड योजना के तहत आर्थिक सहयोग दिया जाना प्रस्तावित है.

 

पत्र में निर्देश दिया गया है कि पात्र लाभुकों का प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर गृह विभाग को भेजें और इसकी अनुपालन रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भी दें.

 

पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार), झारखंड की ओर से जारी आदेश में सभी जिलों को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि पात्र बच्चों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके. 

 

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस पहल से नक्सली हिंसा और अन्य घटनाओं में जान गंवाने वाले कर्मियों के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी.  खासकर उन बच्चों को जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही