Search

 
 
 

धनबादः नववर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, CCR डीएसपी के नेतृत्व में बाइक पेट्रोलिंग

सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर शहर में भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस शहरवासियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है.
 

Dhanbad : नववर्ष के मद्देनजर धनबाद पुलिस ने शहर में चौकसी बढ़ा दी है. आम लोगों को सुरक्षित माहौल देने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस लगातार गश्त कर रही है. सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में सोमवार को शहर में बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया.
बाइक पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने मेमको मोड़, धनसार, बैंक मोड़, सरायढेला, स्टीलगेट, सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक और एट लेन सड़क समेत शहर के प्रमुख व भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त की. इस दौरान अड्डेबाजी करने वालों, नशाखोरी और शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई.

 

सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर शहर में भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस शहरवासियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है. पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाया गया है.उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग मचाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.पुलिस की यह गश्त नववर्ष के दौरान भी लगातार जारी रहेगी ताकि शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बना रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही