Search

 
 
 

धनबाद पुलिस ने देर रात कई इलाकों में चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Dhanbad News : अचानक शुरू हुए इस अभियान से प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई. पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ वाहनों की सघन जांच की.एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान की कमान संबंधित डीएसपी ने संभाली. उनके नेतृत्व में थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया.
 
एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Dhanbad News : जिले में अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में विशेष एंटी क्राइम अभियान चलाया.

 

 

अचानक शुरू हुए इस अभियान से प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई. पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ वाहनों की सघन जांच की.एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान की कमान संबंधित डीएसपी ने संभाली. उनके नेतृत्व में थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया.

 

वहीं सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब खुद विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर अभियान की निगरानी करते रहे. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया.

 

अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों और अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए. यहां से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों समेत सभी प्रकार के वाहनों को रोककर जांच की गई. पुलिस ने वाहन सवार लोगों की तलाशी लेने के साथ पहचान और वाहनों के जरूरी कागजातों का सत्यापन भी किया.

 

नशे में ड्राइविंग करने वालों पर भी नजर

जांच अभियान में सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया. पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की. इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चिह्नित किया गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों में ले जाया गया.

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.पुलिस का मकसद केवल अपराधियों पर शिकंजा कसना ही नहीं बल्कि आम लोगों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना भी है. उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही