Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद पुलिस को मिली नई ताकत, 40 बोलेरो व 45 अपाचे बाइक पहुंचीं

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नए वाहनों का उपयोग थानों की गश्ती टीमों, विशेष अभियान दलों और पुलिस पदाधिकारी करेंगे. आधुनिक संसाधनों व तकनीक से लैस इन वाहनों के जुड़ने से पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : झारखंड में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को कुल 636 चार पहिया वाहन और 849 दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए हैं. इन वाहनों को पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता बढ़ाने और आम जनता को बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से सेवा में शामिल किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार की रात रांची से 40 बोलेरो वाहन धनबाद पहुंच गए. इन वाहनों को जल्द ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों व पुलिस पदाधिकारियों को आवंटित किया जाएगा.


 इसके साथ ही 45 अपाचे बाइक भी धनबाद जिले को मिली हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से गश्ती व्यवस्था और त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले में गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण प्रणाली और मजबूत होगी. खासकर शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों और दूर-दराज के गांवों में पुलिस की पहुंच अधिक तेज और प्रभावी हो सकेगी. इससे आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया समय भी कम होगा और आम जनता को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी.

 


एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नए वाहनों का उपयोग थानों की गश्ती टीमों, विशेष अभियान दलों और पुलिस पदाधिकारी करेंगे. आधुनिक संसाधनों व तकनीक से लैस इन वाहनों के जुड़ने से पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. एसएसपी ने यह भी कहा कि इन वाहनों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई, लगातार गश्त और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही