Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः एसएसपी ने राजगंज थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

एसएसपी प्रभात कुमार ने थाने में दर्ज मामलों की विस्तृत समीक्षा की और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने अनुसंधान कर रहे पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही नहीं बरतें.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को राजगंज थाना का औचक निरीक्षण किया. एसएसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल देखी गई. एसएसपी ने थाना परिसर के विभिन्न विभागों और कार्यालय कक्षों का बारीकी से जायजा लिया.


उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष, कंप्यूटर रूम, काउंसिलिंग सेंटर, मालखाना, बैरक, कॉन्फ्रेंस रूम, रिकॉर्ड रूम, कैंटीन, महिला हेल्प डेस्क व सिरिस्ता का क्रमवार जायजा लिया. दस्तावेजों के संधारण, रिकॉर्ड के रख-रखाव, मालखाने की व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के रहने की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

 


एसएसपी ने थाना क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को एनएचएआई (NHAI) के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया. कहा कि संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें. उन्होंने ने थाने में दर्ज मामलों की विस्तृत समीक्षा की और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने अनुसंधान कर रहे पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही नहीं बरतें. सभी लंबित कांडों का अनुसंधान जल्द पूरा कर समय पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करें. मौके पर अंचल निरीक्षक मो. रुस्तम, थाना प्रभारी अलीशा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही