Search

 
 
 

धनबादः कोर्ट से जुडे मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

डीएसपी ने आदालतों से प्राप्त आदेश, प्रतिवेदन, समन, वारंट व कुर्की से जुड़े मामलों की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि न्यायालय से प्राप्त प्रत्येक आदेश पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसमे किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीएसपी.

Dhanbad : अदालत से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर धनबाद पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है. इसी सिलसिले में एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस सभागार में अहम समीक्षा बैठक हुई. डीएसपी (मुख्यालय-2) धीरेन्द्र नारायण बंका की अध्यक्षता में हुई बैठक में अदालत से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई.


डीएसपी ने आदालतों से प्राप्त आदेश, प्रतिवेदन, समन, वारंट व कुर्की से जुड़े मामलों की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि न्यायालय से प्राप्त प्रत्येक आदेश पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसमे किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

 


डीएसपी ने स्पीडी ट्रायल वाले मामलों पर विशेष फोकस रखने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है. यदि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई गवाह अनुपस्थित रहता है, तो इसकी सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही