Search

 
 
 

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में धनबाद पुलिस, पूजा पंडालों का DSP ने किया निरीक्षण

Dhanbad News : सी क्रम में शुक्रवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय, धनबाद थाना प्रभारी और पुलिस टीम के साथ झारखंड मैदान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण करने पहुंचे.निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने पूजा समिति की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया
 
डीएसपी प्रकाश सोय

Dhanbad News : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुपालन पर पुलिस की पैनी नजर है. 

 

 

इसी क्रम में शुक्रवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय, धनबाद थाना प्रभारी और पुलिस टीम के साथ झारखंड मैदान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण करने पहुंचे.निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने पूजा समिति की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने पंडाल में सुरक्षा के इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास की व्यवस्था की जानकारी ली. 

 

साथ ही यह भी देखा कि पूजा समिति जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन की तैयारी कर रही है या नहीं.मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है.  इसी उद्देश्य से विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है. 

 

जहां भी सुरक्षा व्यवस्था या प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कोई कमी पाई जा रही है वहां पूजा समिति को उसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया जा रहा है.उन्होंने बताया कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, श्रद्धालुओं की आवाजाही और महिला-पुरुषों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है ताकि पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन में किसी तरह की परेशानी न हो.

 

डीएसपी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान झारखंड मैदान पूजा समिति की ओर से बताया गया कि जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है और सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. पुलिस का उद्देश्य पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही