Search

 
 
 

Dhanbad : कुकून, डी-3 सहित कई बारों पर देर रात पुलिस का छापा, ग्राहक रजिस्टर व सुरक्षा मानकों की जांच

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और बार व रेस्तरां में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात धनबाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय के नेतृत्व में धनबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न बियर बारों में औचक छापेमारी की गई.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad:  जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और बार व रेस्तरां में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात धनबाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय के नेतृत्व में धनबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न बियर बारों में औचक छापेमारी की गई.


Uploaded Image


जांच के दौरान कुकून, डी-3, यार्क और लक्सस समेत कई बियर बारों का बारीकी से निरीक्षण किया गया. पुलिस टीम ने बार संचालकों के लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेजों और संचालन से संबंधित नियमों की जांच की.


Uploaded Image


संचालकों को निर्देश दिया गया कि बार में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर, प्रवेश और निकास का समय अनिवार्य रूप से रजिस्टर में दर्ज किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके.


Uploaded Image

पुलिस ने विशेष रूप से नाबालिगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही बिना पहचान सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने को कहा गया. बार परिसर में सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की भी हिदायत दी गई.

 

अभियान के दौरान पुलिस ने बारों में मौजूद ग्राहकों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन भी किया. संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से आवश्यक जानकारी जुटाई गई. अभियान में धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे. 

 

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी बार में नियमों की अनदेखी, अवैध गतिविधियों का संचालन, नाबालिगों की मौजूदगी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना और सार्वजनिक स्थलों पर कानून का सख्ती से पालन कराना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही