Search

वैलेंटाइन डे को लेकर धनबाद पुलिस सख्त, महिला या जोड़े को परेशान करने पर होगी कार्रवाई

Dhanbad : वैलेंटाइन डे वीक के समापन के साथ ही 14 फरवरी को शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि प्यार का इजहार मर्यादा के साथ करें, लेकिन छेड़खानी, जबरन गुलाब देने या किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे मामलों में सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

पुलिस के अनुसार वैलेंटाइन डे के दौरान कुछ लोग जबरन प्रेम का इजहार करने के नाम पर लड़कियों और छात्राओं को परेशान करते हैं, वहीं कुछ लोग पाश्चात्य संस्कृति के विरोध के नाम पर पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट और बदसलूकी करते हैं. इन दोनों तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है.

 

शहर के प्रमुख पार्कों, मॉल, कोचिंग संस्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी. सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके. पुलिस ने कहा है कि किसी भी महिला या जोड़े के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

 

धनबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वैलेंटाइन डे को शालीनता और सम्मान के साथ मनाएं. नारी सम्मान ही समाज की असली शान है और सुरक्षित माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//