Search

 
 
 

रांची: रजिस्ट्री कार्यालय के आसपास तंबाकू पर सख्त कार्रवाई, 5 पर जुर्माना

राज्य एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के 100 मीटर के दायरे तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.
 

Ranchi : राज्य एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के 100 मीटर के दायरे तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. 

 

इस दौरान जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने कोटपा अमेंडमेंट अधिनियम 2021 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों पर जुर्माना लगाया.

 

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों के सेवन और निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्र में बिक्री की जांच की गई. रजिस्ट्री कार्यालय के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई.

 

अधिकारियों ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा. साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे तंबाकू सेवन से दूर रहें और कानून का पालन सुनिश्चित करें.

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि तंबाकू मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही