Search

 
 
 

धनबादः वोटरलिस्ट में संशोधन की तैयारी, डीसी ने ERO-AERO संग की समीक्षा

डीसी ने निर्देश दिया कि जिन मतदान केंद्रों पर बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर का पद रिक्त है वहां 15 जून तक नियुक्ति कर सभी एईआरओ को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएं.
 

Dhanbad : धनबाद के डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ERO) व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (AERO) के साथ बैठक हुई. डीसी ने निर्देश दिया कि जिन मतदान केंद्रों पर बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर का पद रिक्त है वहां 15 जून तक नियुक्ति कर सभी एईआरओ को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएं. साथ ही जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं वहां निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया करने के लिए संबंधित प्रखंड, अंचल एवं विधानसभा स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया.

उन्होंने ईआरओ नेट में लंबित फॉर्म 6, 7 एवं 8 का समय पर निष्पादन करने, प्री रिवीजन के दौरान बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, बीएलओ सुपरवाइजर को क्षेत्र भ्रमण कर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करने, जिन वोटर का वोटर कार्ड में ब्लैक एंड वाइट फोटो है, उनसे रंगीन फोटो प्राप्त करने, घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ को मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने, बीएलओ एप में प्रत्येक बूथ की एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी अपडेट रखने, सभी बीएलओ को सुनिश्चित करने कि कोई भी मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने से छुटे नहीं सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पियूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए  राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, एलआरडीसी  दिलीप कुमार महतो के अलावा सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी अंचल के अंचल अधिकारी मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही