Search

 
 
 

धनबादः जल संकट से निबटने की तैयारी, डीसी बोले- जरूरत पड़ी तो टैंकर से पहुंचाएंगे पानी

डीसी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर विशेष टीम गठित कर पेयजल व्यवस्था पर लगातार नजर रखें. पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिव के साथ बैठक कर हैंडपंप व अन्य जल स्रोतों में आने वाली छोटी-मोटी खराबियों को तुरंत ठीक कराएं.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के लोगों को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. डीसी ने अधिकारियों को गर्मी के दौरान सभी इलाकों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर अहम निर्देश दिए. कहा कि जरूरत होने पर टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा.  


डीसी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर विशेष टीम गठित कर पेयजल व्यवस्था पर लगातार नजर रखें. पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिव के साथ बैठक कर हैंडपंप व अन्य जल स्रोतों में आने वाली छोटी-मोटी खराबियों को तुरंत ठीक कराएं. उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान प्रत्येक पंचायत सचिवालय में अनिवार्य रूप से एक पानी का टैंकर उपलब्ध रखा जाए. ताकि पानी की समस्या की सूचना मिलने पर टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. यह व्यवस्था शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू रहेगी.


डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल स्रोतों को बेहतर बनाने, पाइपलाइन की मरम्मत कराने और पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी सन्नी राज, पीएचईडी-1 के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार, पीएचईडी-2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित सभी बीडीओ उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही